बेमेतरा

गांजा तस्करी, 3 बंदी, 7.68 लाख का माल जब्त
11-Oct-2026 7:52 PM
गांजा तस्करी, 3 बंदी, 7.68 लाख का माल जब्त

बेमेतरा, 11 अक्टूबर। पुलिस ने गांजा समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 16 किलो 180 ग्राम गांजा, एक कार, 13 हजार रुपये नगद और 3 मोबाइल जब्त किए हैं। जब सामग्री की कुल कीमत करीब 7 लाख 68 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस के अनुसार 9 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद कार में गांजा लेकर कुछ लोग महासमुंद जिले के पिथौरा से सिमगा, सोमनाथ, जमघट और चेटवा होते हुए बेरला की ओर जा रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराते हुए पुलिस टीम ने ग्राम जमघट के खारुन नदी के पास मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर कार्रवाई की। इस दौरान कार में गांजा ले जा रहे सूरज कुमार साहू (34) और साहिर साहू (21) दोनों निवासी खर्रा थाना बेरला जिला बेमेतरा को पकड़ा गया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने गांजा महासमुंद जिले के सलडी निवासी युधिष्ठिर बहेरा (24) से खरीद कर लाना बताया। इसके बाद पुलिस ने युधिष्ठिर को भी गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में उसने गांजा बेचने की बात स्वीकार की। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1लाख 95 हजार रुपए का गांजा, लगभग 5 लाख की कार,13000 नगद और करीब 60 हजार रुपए कीमत के 3 मोबाइल जब्त किए हैं।


अन्य पोस्ट