बेमेतरा

मवेशी तस्करी, 2 बंदी
10-Oct-2026 5:50 PM
मवेशी तस्करी, 2 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 10 अक्टूबर।
गौवंश तस्करी में सिटी कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार 25 जुलाई की रात कारेसरा निवासी हरीश कुमार चौहान ने पदद्मी गांव के पास संदिग्ध अवस्था में गुजर रही एक पिकअप को रोका था। वाहन का तलाशी लेते समय उसमें क्रूरतापूर्वक ठूँस कर रखे गए एक भैंस, एक बीजार्ड और दो पड़वा सहित 4 पशु मिले।
आरोप है कि पशुओं को बिना दाना-पानी के कत्ल खाने ले जाया जा रहा था। सूचना पर डायल एक 112 की मदद से पहुंची पुलिस ने वाहन चालक मोहित राम पटेल(55) और संतोष श्रीवास्तव(50) को पकड़ा था। दोनों को 26 जुलाई को गिरफ्तार कर नए रिमांड पर जेल भेज दिया गया था।
पुलिस ने मामले में दो लाख रुपये, कीमत का पिकअप वाहन और चार पशुओं की कीमत 50 हजार रुपये आंकी गई कीमत।कुल 2 लाख 50 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की थी। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक प्रसूक्षण अधिनियम 2004 और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 के तहत अपराध दर्ज किया गया।
जांच के दौरान रेंगाखार जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई निवासी बक्सू खान और साजिद खान की संलिप्तता सामने आई। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के बाद दोनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
 


अन्य पोस्ट