बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 8 अक्टूबर। एनएच 30 बेमेतरा-कवर्धा मार्ग पर हाईवे के बीच गौवंश का जमवड़ा देखकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई। मंगलवार देर रात कवर्धा जाते समय उन्होंने बेमेतरा टोल प्लाजा के पास अपना काफिला रुकवाया और मौके से ही संबंधित अधिकारियों को फ़ोन कर हाईवे पेट्रोलिंग की स्थिति की जानकारी ली। सडक़ सुरक्षा समिति के निर्णयों के बावजूद सडक़ पर मवेशियों की मौजूदगी मिलने पर उन्होंने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।
उप मुख्यमंत्री ने पेट्रोलिंग व्यवस्था की वास्तविकता जांचने के लिए गश्ती वाहन को तत्काल मौके पर बुलाया। उन्होंने अधिकारियों से हाईवे पर किए जा रहे दैनिक निरीक्षण, पेट्रोलिंग और अब तक किए गए पशु रेस्क्यू की जानकारी मांगी। बेमेतरा-कवर्धा क्षेत्र में जमीनी स्तर पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होने पर, उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल कागजी रिपोर्ट से व्यवस्था नहीं सुधरेगी।
गांवों से भी ली जाएगी पेट्रोलिंग की जानकारी
डिप्टी सीएम शर्मा ने निर्देश दिए कि कवर्धा से बेमेतरा। के बीच आने वाले गांवों के इस स्थानीय लोगों से भी पेट्रोलिंग वाहनों की आवाजाही और गतिविधियों की नियमित जानकारी ली जाएगी। इससे हाईवे पर गश्त की वास्तविक स्थिति सामने आएगी और लापरवाही की गुंजाइश कम होगी।
24 घंटे गश्त और तत्काल रेस्क्यू के निर्देश
उपमुख्यमंत्री ने बेमेतरा पुलिस सहित संबंधित विभागों को हाईवे पर चौबीसों घंटे प्रभावी गश्त सुनिश्चित करने तथा सडक़ पर विचरण कर रहे पशुओं को तत्काल सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रात में हाईवे पर बैठी मवेशी वाहन चालकों ने गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि गौवंशों की सुरक्षा और सडक़ हादसों की रोकथाम में लापरवाही मिलने पर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जबलपुर एक्सप्रेस का माधवनगर स्टेशन में अस्थायी ठहराव की सुविधा
सूरजपुर,8 अक्टूबर।रेल प्रबंधन द्वारा सतगुरु बाबा नारायण शाह जी की बरसी महोत्सव में आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 11265/11266 मदन महल-अम्बिकापुर-मदन महल एक्सप्रेस का 01 मिनट का अस्थायी ठहराव पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मंडल के माधव नगर स्टेशन में 9 से 10 अक्टूबर तक दिया गया है।