बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 4 अक्टूबर। साइबर सेल एवं चौकी देवरबीजा पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री में संलिप्त एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 3 किलो 392 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा, नगदी रकम, जुमला कीमती लगभग 61 हजार 2 सौ 56 रूपये जब तक किए हैं।
2 अक्टूबर को साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मयंक मिश्रा, चौकी प्रभारी देवरबीजा सहायक उप निरीक्षक दीनानाथ सिन्हा तथा साइबर सेल व चौकी देवरबीजा की संयुक्त पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की अवैध बिक्री में संलिप्त पर कार्रवाई तेज करते हुए एक आरोपी नेमसिंह पटेल को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 03 किलो 392 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 61,056 रूपये एवं नगदी रकम 200 रूपये, कुल जुमला कीमती लगभग 61,256 रूपये को जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया हैं।
देवरबीजा-बेमेतरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि नेमसिंह पटेल ग्राम कंदई अपने खेत मोतेसरा खार में अवैध रूप से धन अर्जित करने मादक पदार्थ गांजा की बिक्री करने हेतु रखा है कि कि सूचना पर, उक्त सूचना के संबंध में वरिष्ट अधिकारियो को अवगत कराया गया।
वरिष्ट अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा सूचना के अधार पर ग्राम कंदई का खेत (बाड़ी) मोतेसरा खार में रेड कर आरोपी को अवैध रूप से बिक्री हेतु रखे मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़ा गया।