बेमेतरा

गौ-आधारित खेती अपनाएंगे, तभी शरीर स्वस्थ रहेगी - शंकराचार्य
27-Sep-2026 3:35 PM
गौ-आधारित खेती अपनाएंगे, तभी  शरीर स्वस्थ रहेगी - शंकराचार्य

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 27 सितंबर। ग्राम सलधा में आयोजित दिव्य चातुर्मास के दौरान उत्तराण्यान ज्योतिष पीठाधीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी अवीमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज ने गौ-आधारित कृषि अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि रासायनिक खाद और कीटनाशकों के इस्तेमाल से अन्न विषाक्त हो रहा है और उसे इससे कैंसर जैसे गंभीर बीमारियों के फैलने का खतरा बढ़ रहा है। कार्यक्रम में जिला ब्राह्मण समाज ने पादुका पूजन किया है। इस दौरान शंकराचार्य की दो पुस्तकों का विवेचन भी हुआ।

गोबर व गौमूत्र ज्यादा उपयोगी

प्रवचन में उन्होंने कहा कि हम सबके लिए देशी गाय का गोबर और गोमूत्र उपयोगी है। रासायनिक खेती से भूमि की उर्वरता प्रभावित हो रही है जबकि ग-आधारित खेती से शुद्ध अन्न प्राप्त किया जा सकता है ।उनके अनुसार, शुद्ध अन्न से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहेंगे।

धार्मिक पुस्तकों का विमोचन भी

चातुर्मास अनुष्ठान की सफलता पर शंकराचार्य ने श्रद्धालुओं, संतों, संगीतकारों और सलधा वासियों के प्रति आभार जताया। उन्होंने दानदाताओं पूर्व मंत्री रवीन्द्र चौबे, ताम्रध्वज साहू,आशीष छाबड़ा, अवधेश चंदेल जैसे अन्य लोगों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में वे छत्तीसगढ़ के सभी 36 जिलों का भ्रमण करेंगे। प्रत्येक जिले में एक दिवसीय ‘36 पुराण सार कथा’ आयोजित की जाएगी। जिसका उद्देश्य लोगों को सलधा स्थित सवा लाख शिवलिंग मंदिर से जोडऩा है। कार्यक्रम में दांडी स्वामी ज्योतिर्मयानंद, साध्वी पूणम्बा दीदी और ज्योतिर मठ के सीईओ प्रकाश उपाध्याय सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे। ‘हर-हर महादेव क्यों’ और ‘नम: पार्वती पतये क्यों’ पुस्तकों का विवेचन भी इस अवसर पर किया गया।

सत्य और सदाचार को बताया धर्म का आधार

धर्म की व्याख्या करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि जो धारणा करने योग्य है, वही धर्म है। उन्होंने सत्य बोलने, निंदा से बचने और मन वचन तथा कर्म में एकरूपता रखने का आह्वान किया। भगवान की नवधा भक्ति, संतों का संग और भजन कीर्तन को भी उन्होंने जीवन का महत्व आधार बताया। धर्म और ईश्वर के लिए कष्ट रहना ही तितिक्षा है जो भगवान शिव के गुणों में समाहित है।


अन्य पोस्ट