बेमेतरा

चातुर्मास्य महोत्सव में शामिल हुए टीएस सिंहदेव और रवीन्द्र चौबे
10-Sep-2026 4:17 PM
चातुर्मास्य महोत्सव में शामिल हुए टीएस सिंहदेव और रवीन्द्र चौबे

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 10 सितंबर।  सपाद लक्षेश्वर धाम (ग्राम सलधा) में आयोजित चातुर्मास्य व्रत अनुष्ठान महोत्सव में पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और पूर्व कृषि मंत्री रवीन्द्र चौबे शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान दोनों नेताओं ने ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द सरस्वती महाराज और दण्डी स्वामी श्रीमज्ज्योतिर्मयानन्द सरस्वती महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट