बेमेतरा

सशिमं के पूर्व विद्यार्थियों ने किया गुरुजनों का सम्मान
08-Sep-2026 4:45 PM
सशिमं के पूर्व विद्यार्थियों ने किया गुरुजनों का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 8 सितंबर। शिक्षक दिवस के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर के पूर्व छात्र-छात्राओं द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के पूर्व प्राचार्य बलराम ठाकुर सहित पूर्व शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

पूर्व विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों को सम्मानित कर विद्यालयीन जीवन के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने अपने करियर व व्यक्तित्व निर्माण में शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अनुशासन की भूमिका का उल्लेख किया।

 शिक्षकों ने विभिन्न क्षेत्रों (इंजीनियरिंग, पत्रकारिता, व्यवसाय, प्रशासन) में कार्यरत अपने पूर्व विद्यार्थियों की सफलताओं पर प्रसन्नता व्यक्त की।

समारोह का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ तथा भोजन पूर्व सामूहिक भोजन मंत्र का गायन किया गया। इस दौरान शिक्षकों एवं पूर्व विद्यार्थियों ने परिचयात्मक गतिविधियों में भाग लिया।  कार्यक्रम के पश्चात पूर्व विद्यार्थियों और शिक्षकों ने सरस्वती शिशु मंदिर परिसर एवं कक्षाओं का भ्रमण किया।

समारोह में पूर्व प्राचार्य बलराम ठाकुर के साथ मनराखन निषाद, गुलाब साहू, बालहरी देवांगन, लक्ष्मी यादव, कुमुद शर्मा, गोपी शर्मा, लक्ष्मण साहू, प्रमोद तिवारी, धर्मेंद्र शर्मा, योगेश्वर सोनी, राजू शर्मा, कौशल वर्मा, रवि वर्मा, प्रेम तिवारी तथा वैष्णव आचार्य सहित अन्य शिक्षक व पूर्व विद्यार्थी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट