बेमेतरा
बेमेतरा, 8 सितंबर। बेमेतरा स्थित मां गोदावरी आनंद वन में श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना की गई तथा छप्पन भोग अर्पित किया गया। संध्या के समय भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें आश्रम के सदस्यों ने भाग लिया।
जन्माष्टमी के अवसर पर मटकी फोड़ एवं जलेबी दौड़ जैसी पारंपरिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें निवासियों एवं स्टाफ ने भाग लिया।
मां गोदावरी आनंद वन की ट्रस्टी कल्पना योगेश तिवारी ने निवासियों को जन्माष्टमी की बधाई देते हुए कहा कि भगवान श्री कृष्ण का जीवन सत्य और सेवा के मार्ग पर चलने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि आश्रम में सभी त्यौहार मिल-जुलकर मनाए जाते हैं, जिससे परस्पर सहयोग और सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है।
आयोजन में ट्रस्टी कल्पना योगेश तिवारी, आश्रम प्रबंधक डॉ. सी.पी. सेन, संगीता सेन, मनीष तिवारी, प्रियांशु सिंह, दिलीप सिंह, बृजेश सिंह, शांति लाल जैन, संत सिन्हा, संजय प्रजापति, मुनेश, अश्वनी, पूनम, भूपेंद्र साहू, हीरा शर्मा, लक्ष्मी चौबे, मनोज गुप्ता, पुष्पा राठौर, सुधीर जोशी, सुनीता वर्मा, विनोद सहित आश्रम के सदस्य एवं कर्मचारी उपस्थित थे।