बेमेतरा

नवाचारी शिक्षिका आंचल वर्मा-शीतल बैस राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित
08-Sep-2026 2:19 PM
नवाचारी शिक्षिका आंचल वर्मा-शीतल बैस राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 8 सितंबर। राज्यपाल रमेन डेका ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय तथा शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव की उपस्थिति में बेमेतरा जिले की दो शिक्षिकाओं, आंचल वर्मा और शीतल बैस को राज्य शिक्षक अलंकरण (राज्यपाल पुरस्कार) से सम्मानित किया।

आंचल वर्मा (शासकीय प्राथमिक शाला कंतेली, बेमेतरा):  हिंदी, अंग्रेजी और गणित विषयों के लिए उपसर्ग-प्रत्यय, कैलेंडर चक्र, कैरम बोर्ड आधारित शिक्षण सहायक सामग्री  का निर्माण किया। उनके टीएलएम को राज्य स्तरीय च्कबाड़ से जुगाड़ज् पुस्तक में स्थान मिला। कोविड-19 के दौरान पढ़ई तुहर द्वार के तहत मोहल्ला कक्षाओं का संचालन और च्अंगना मा शिक्षाज् अभियान में सहभागिता की। मुख्यमंत्री शिक्षा दूत पुरस्कार (2020), एफएलएन वॉरियर्स पुरस्कार (2025) तथा जिला व राज्य स्तर पर विभिन्न प्रशस्ति पत्र प्राप्त। शीतल बैस (शासकीय प्राथमिक शाला मगरघटा, नवागढ़): कोरोना काल में ऑनलाइन एवं मोहल्ला कक्षाओं का संचालन किया। एससीईआरटी रायपुर के रूम टू रीड कार्यक्रम के तहत हिंदी से छत्तीसगढ़ी भाषा में अनुवाद व कहानी लेखन का कार्य किया। बहुभाषा शिक्षण में राज्य स्रोत व्यक्ति  और मास्टर ट्रेनर की भूमिका निभाई। पुणे में आयोजित जी-20 कार्यक्रम तथा हरियाणा राज्य के साथ आयोजित भाषा उत्सव में सहभागिता की। सीजी पोर्टल के हमारे नायक कार्यक्रम में नाम दर्ज होने के साथ जिला व विकासखंड स्तर पर विभिन्न सम्मान प्राप्त। समारोह में दोनों शिक्षिकाओं के शैक्षणिक योगदान, नवाचारों और प्रशासनिक/सामुदायिक अभियानों में सक्रिय भूमिका के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया।


अन्य पोस्ट