बेमेतरा

गौसेवा आयोग उपाध्यक्ष से भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने की मुलाकात
06-Sep-2026 4:00 PM
गौसेवा आयोग उपाध्यक्ष से भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने की मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 6 सितंबर। राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त एवं छत्तीसगढ़ गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष स्वामी राजीव लोचन दास से भाजपा महिला मोर्चा की बेमेतरा जिलाध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी ने भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

गौसेवा आयोग के उपाध्यक्ष स्वामी राजीव लोचन दास ने राज्य में गौवंश संरक्षण के संदर्भ में जानकारी दी। बताया कि प्रदेश में 1,440 गोधामों के निर्माण की योजना है, जिसके संचालन हेतु आवेदनों की प्रक्रिया जारी है।

उन्होंने समाज, जनप्रतिनिधियों एवं गौभक्तों से गोधाम संचालन के लिए आगे आकर आवेदन करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गौसंरक्षण के लक्ष्य को पूर्ण करने के लिए शासन के प्रयासों के साथ सामाजिक सहभागिता आवश्यक है।

भेंट के दौरान भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी ने गौधन सुरक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की। उन्होंने गौशालाओं में गौवंश की देखभाल सुनिश्चित करने तथा सडक़ों पर विचरण करने वाले बेसहारा गौवंश के लिए स्थायी आश्रय व्यवस्था की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने उल्लेख किया कि सडक़ों पर गौवंश की उपस्थिति से मार्ग दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है, जिसका स्थायी समाधान आवश्यक है।

धर्म स्तंभ काउंसिल के सभापति डॉ. सौरभ निर्वाणी ने गौसेवा आयोग उपाध्यक्ष की कार्यशैली और सादगी का उल्लेख करते हुए उनके गौसेवा के प्रयासों की सराहना की।


अन्य पोस्ट