बेमेतरा

वाहन चालकों को ड्राइवर नहीं सारथी कहें - विजय सिन्हा
06-Sep-2026 3:46 PM
वाहन चालकों को ड्राइवर नहीं सारथी कहें - विजय सिन्हा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 6 सितंबर। कृषि उपज मंडी परिसर में ड्राइवर संघ ने  ‘सारथी दिवस’ समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान वाहन चालकों के योगदान समर्पण और उनकी सुरक्षा को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।

 इस अवसर पर प्रदेश के गृह मंत्री के उस विचार को प्रमुखता से रेखांकित किया गया, जिसमें वाहन चालकों को ‘ड्राइवर’ की जगह सम्मानपूर्वक ‘सारथी’ कहने का वाहन किया गया है ताकि उनके प्रति समाज के दृष्टिकोण को बदलाव आए। समारोह को संबोधित करते हुए पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि वाहन चालक सिर्फ। गाड़ी चलाने का काम नहीं करते, बल्कि वे अपनी गाडिय़ों में यात्रियों की सुरक्षा और जिंदगी की बड़ी जिम्मेदारी भी संभालते हैं। अपने परिवार से दूर रहकर दीन-रात कड़ी में मेहनत करने वाले चालक देश की अर्थव्यवस्था और सामाजिक ताने- बाने के बेहद महत्वपूर्ण स्तम्भ। है। सिन्हा ने कहा कि ड्राइवर सब के स्थान पर अब वाहन चालकों को ‘सारथी’ कहा जाना चाहिए सारथी, हमारे सफर को सुरक्षित और सुगम बनाते हैं, कठिन परिश्रम और जिम्मेदारी का सम्मान करना हम सबका परम कर्तव्य है।

संघ ने दिखाई एकजुटता

कार्यक्रम में ड्राइवर संघ के पदाधिकारियों ने अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया और वाहन चालकों की एकजुटता का संदेश दिया। विजय सिन्हा ने चालकों की समस्याओं और सुविधाओं पर सकारात्मक पहल करने का आश्वासन देते हुए कहा कि उनके करियर के लिए समाज को भी आगे आना होगा। इस अवसर पर ड्राइवर प्रदेश संघ अध्यक्ष प्रीतम सेन, जिला अध्यक्ष गोलू साहू, उमेश साहू, पुना सिन्हा, हेमंत सिन्हा सहित भारी संख्या में वाहन चालक और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट