बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 31 अगस्त। बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम नेवनारा स्थित चंडी मंदिर प्रांगण में रक्षाबंधन के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बारिश के बावजूद बेमेतरा और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंची महिलाओं ने भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी को राखी बांधकर उनके दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना की।आयोजकों के अनुसार, पिछले 13 वर्षों से यह वार्षिक आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी।
कार्यक्रम के दौरान योगेश तिवारी ने कहा कि विगत 13 वर्षों से बेमेतरा क्षेत्र की बहनें रक्षाबंधन पर उन्हें राखी बांध रही हैं। उन्होंने इसे एक पारिवारिक और सामाजिक परंपरा बताते हुए उपस्थित सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया तथा सभी के सुखी जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में पीयूष शर्मा, शिवम, मनोज, यशवंत, लखन चक्रधारी, खेमराज, मोहन मानिकपुरी (सरपंच), खेमलाल साहू, कृष्ण बंजारे, गोविंद मानिकपुरी, परमेश्वर यादव और प्रियांशु सिंह सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।