बेमेतरा
प्राथमिक शाला चोरभट्टी में हर्षोल्लास से मना रक्षाबंधन
29-Aug-2026 6:24 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बेमेतरा, 29 अगस्त। शासकीय प्राथमिक शाला चोरभट्टी में रक्षाबंधन का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शाला के सभी छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भाई-बहन के पवित्र प्रेम, स्नेह, विश्वास एवं सुरक्षा के प्रतीक रक्षाबंधन पर्व के महत्व को समझा। विद्यार्थियों ने एक-दूसरे को राखी बांधकर रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रधान पाठक कोमल प्रसाद सिन्हा एवं शिक्षकगण देवराम साहू, आशुतोष चौबे तथा भुनेश्वरी उपस्थित रहे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाएं देते हुए भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं के महत्व की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान शाला का वातावरण उत्साह और उमंग से भर गया। सभी छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकगण ने मिलकर रक्षाबंधन पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे