बेमेतरा

प्लास्टर गिरने से 2 बच्चे जख्मी ठेकेदार व इंजीनियर को नोटिस
27-Aug-2026 6:18 PM
प्लास्टर गिरने से 2 बच्चे जख्मी ठेकेदार व इंजीनियर  को  नोटिस

छत तोडक़र दोबारा निर्माण के निर्देश 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 27 अगस्त। शासकीय शाला गुवारा में छत का प्लास्टर गिरने से दो विद्यार्थियों के घायल होने के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है। घटना के बाद गठित संयुक्त जांच टीम की रिपोर्ट में निर्माण में गुणवत्ता संबंधी खामियां पाए जाने पर संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदारों अभियंता के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी की कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रशासन से संबंधित ठेकेदार को जर्जर छत को तोडक़र गुणवत्तापूर्ण स्लैब का दोबारा निर्माण कराने के निर्देश भी दिए हैं।

विद्यार्थियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए स्कूल परिसर में के जर्जर अतिरिक्त कक्ष को फिलहाल बंद कर उसमें ताला लगा दिया गया है। बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो इसके लिए कक्षाओं का संचालन मुख्य भवन के दो सुरक्षित कमरों तथा आंगनबाड़ी भवन में किया जा रहा है।प्रशासन से संबंधित ठेकेदार को जर्जर छत को तोडक़र निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नया सेलब तैयार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भवन का सुरक्षित उपयोग सुनिश्चित किया जा सके।

13 जुलाई को  हुआ था  हादसा

जानकारी के अनुसार 13 जुलाई को शासकीय शाला गुवारा के जर्जर अतिरिक्त कक्ष की छत का प्लास्टर अचानक भरभराकर गिर गया था। इस दौरान कक्ष में मौजूद दो विद्यार्थी उनकी चपेट में आकर घायल हो गए थे। घटना के तत्काल बाद दोनों बच्चों का स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराकर उपचार कराया गया। उपचार के बाद दोनों विद्यार्थी जब पूरी तरफ स्वस्थ हैं, घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने मामलों की जांच के लिए संयुक्त जांच टीम गठित की। टीम ने स्कूल भवन का निरीक्षण करने, निर्माण की गुणवत्ता की जांच की। जांच के दौरान निर्माण गुणवत्ता भी पाया गया।जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्यकाल अभियंता, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा को संबंधित ठेकेदार तथा जिम्मेदारों के अभियंता को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।


अन्य पोस्ट