बेमेतरा

माँ गोदावरी आनंदवन आश्रम के बुजुर्गों ने सुनी शिव महापुराण कथा
27-Aug-2026 6:15 PM
माँ गोदावरी आनंदवन आश्रम के बुजुर्गों ने सुनी शिव महापुराण कथा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 27 अगस्त। जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम (बोरियाकला) में चतुर्मास के अवसर पर आयोजित शिव महापुराण कथा में माँ गोदावरी आनंदवन आश्रम के बुजुर्ग शामिल हुए। आश्रम ट्रस्ट के योगेश तिवारी उन्हें कथा स्थल लेकर पहुंचे, जहां उन्होंने दंडी स्वामी इंदुभवानंद तीर्थ महाराज के प्रवचन सुने।

कथा वाचन के दौरान स्वामी इंदुभवानंद तीर्थ महाराज ने मानव जीवन में देव ऋण, ऋषि ऋण और पितृ ऋण के सैद्धांतिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने माता-पिता, पूर्वजों के सम्मान, ऋषि-मुनियों के ज्ञान के संरक्षण और प्रकृति के प्रति कर्तव्यबोध को मानव जीवन का हिस्सा बताया।

आश्रम के ट्रस्टी योगेश तिवारी ने कहा कि बुजुर्गों को धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों से जोडऩा उनके मानसिक स्वास्थ्य और सकारात्मकता के लिए आवश्यक है। उन्होंने बताया कि माँ गोदावरी आनंदवन आश्रम द्वारा वहां रहने वाले बुजुर्गों के लिए समय-समय पर धार्मिक स्थलों के भ्रमण एवं कथा श्रवण कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।


अन्य पोस्ट