बेमेतरा

ई-स्कूटी में आग, मची अफरा-तफरी, पुलिस और मिस्त्री की सूझबूझ से काबू
26-Aug-2026 4:35 PM
ई-स्कूटी में आग, मची अफरा-तफरी, पुलिस और मिस्त्री की सूझबूझ से काबू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 26 अगस्त। शहर के सबसे व्यस्तम मार्ग में शामिल सिग्नल चौक के पास उस वक्त अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एक खड़ी ई-स्कूटी में अचानक धुआं उठने लगा। देखते ही देखते वहां लगी आग से धुएं का गुब्बार उठने लगा। यह घटना मंगलवार शाम 5.30 बजे अपोलो मेडिकल के सामने घटी। अचानक हुई इस अनहोनी से मार्ग में आवाजाही कर रहे राहगीरों और आसपास के दुकानदारों में हडक़ंप मच गया।

वाहन मालिक ने बताया कि अपनी गाड़ी को अपोलो मेडिकल के सामने खड़ा कर दवा लेने के लिए दुकान के भीतर गया हुआ था। वह दुकान के अंदर पहुंचा ही था कि बाहर खड़ी उसकी गाड़ी की बैटरी के हिस्से में से धुआं निकलने लगा। कुछ ही क्षणों में धुएं की तीखी गंध आसपास के लोग सहम गए। व्यस्तम इलाका होने के कारण मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए, स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए। तत्काल पुलिस आपातकालीन सेवा डायल, 112 को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर मौजूद पुलिस जवानों ने मुस्तैदी दिखाते हुए आसपास बिखरी रेत और धूल को वाहन पर डालकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। हालांकि गाड़ी के अंदरूनी हिस्सों में उठ रही आग पूरी तरह शांत नहीं हो पा रही थी, ऐसे में आग को पूरी तरह बुझाने के लिए करीब एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी।

सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

इस पूरी घटना के दौरान, एक स्थानीय मोटरसाइकिल मिस्त्री की सूझबूझ और तकनीकी समझ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। स्थिति को भांपते हुए, मिस्त्री ने तुरंत आगे बढक़र वाहन के बॉडी कवर को कुशलतापूर्वक खोला। बॉडी कवर हटाते ही उसने बैटरी के मुख्य तारों को काटकर अलग कर दिया। बैटरी का कनेक्शन काटते ही स्कारपिंग, रुक गई और धधक रही।

 आग पर आखिरकार पूरी तरह काबू पा लिया गया। यदि समय रहते बैटरी के बाहर नहीं काटे जाते तो आग पूरी तरह गाड़ी को अपनी चपेट में ले लेती।स्थानीय मिस्त्री और पुलिसकर्मियों की संयुक्त प्रयास एक बड़ा हादसा होने से टल गया।


अन्य पोस्ट