बेमेतरा

सतनाम के जयघोष से गूंजा शहर, राजा बालकदास जयंती पर उमड़ा जनसैलाब
20-Aug-2026 3:23 PM
सतनाम के जयघोष से गूंजा शहर, राजा बालकदास जयंती पर उमड़ा जनसैलाब

समाजजनों ने निकाली भव्य शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 20 अगस्त। परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा के द्वितीय पुत्र एवं क्रांतिवीर बलिदानी राजागुरु बालकदास साहेब की जयंती के अवसर पर जिला सतनामी समाज के तत्वावधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में जिलेभर से बाड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। पूरे शहर में सतनाम के जयघोष से वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण नजर आया।

शोभायात्रा कोबिया चौक से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए मोहभ_ा रोड स्थित जोड़ा जैतखाम पहुंची। यात्रा के दौरान पंथी नृत्य, सतनाम अखाड़ा और विभिन्न आकर्षक झांकियां लोगों के बीच आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहीं। डीजे-धुमाल में गूंजते पंथी गीतों की धुन पर समाज के युवा उत्साह और उमंग के साथ झूमते नजर आए।

शोभायात्रा ने शहर में सामाजिक एकता, उत्साह और सतनाम संदेश की जीवंत तस्वीर प्रस्तुत की। आयोजन को सफल बनाने में समाज के पदाधिकारियों, युवाओं, महिला-पुरुषों तथा जिलेभर से पहुंचे समाजजनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन समिति ने कार्यक्रम के सफल संचालन और व्यवस्था में सहयोग के लिए समाज के सभी लोगों के साथ पुलिस प्रशासन का भी आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट