बेमेतरा

जिला महिला कांग्रेस का सावन मिलन व सम्मान समारोह
18-Aug-2026 3:19 PM
जिला महिला कांग्रेस का सावन मिलन व सम्मान समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 18 अगस्त। महिला कांग्रेस द्वारा सावन मिलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा, पूर्व विधायक गुरुदयाल बंजारे, किसान कांग्रेस अध्यक्ष मंगत साहू, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं, पूर्व जिला अध्यक्षों, कांग्रेस की वरिष्ठ महिलाओं एवं संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं का शाल, श्रीफल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया। साथ ही सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली समाजसेवी महिलाओं को भी सम्मानित कर उनके योगदान को सराहा गया।

 समारोह में महिलाओं ने सावन के झूले, घेड़ी, कबड्डी, थाली सजाओ, फुगड़ी एवं नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। गीत-संगीत, नृत्य और पारंपरिक खेलों के बीच महिलाओं ने जमकर आनंद लिया।  कार्यक्रम में कविता साहू जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस, माधुरी रवि परघनिया जनपद अध्यक्ष बेरला, शकुंतला मंगत साहू सुशीला जोशी जिपं सदस्य, शशि प्रभा गायकवाड़ जिपंचायत सदस्य, बालकुमारी ध्रुव जिपं सदस्य, रीता पांडे शहर अध्यक्ष, जनता साहू मंडल अध्यक्ष, रश्मि मिश्रा शहर अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में महिलाएं एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सावन मिलन जैसे आयोजन महिलाओं को आपस में जुडऩे, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं। समाजसेवी महिलाओं, वरिष्ठ कांग्रेस महिलाओं एवं संगठन के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान उनके योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है।


अन्य पोस्ट