बेमेतरा

दशरथ लाल मिश्रा की प्रतिमा का अनावरण, स्मृति मंच का लोकार्पण
18-Aug-2026 3:13 PM
दशरथ लाल मिश्रा की प्रतिमा का  अनावरण, स्मृति मंच का लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 18 अगस्त। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस (राजीव) भवन में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रवीन्द्र चौबे, पूर्व विधायक गुरुदयाल सिंह बंजारे तथा संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान जिला सहकारी संघ दुर्ग के पूर्व अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव स्वर्गीय दशरथ लाल मिश्रा की प्रतिमा का अनावरण किया गया। साथ ही उनके परिजनों द्वारा निर्मित स्मृति मंच का लोकार्पण भी अतिथियों द्वारा संपन्न हुआ।

पूर्व कैबिनेट मंत्री रवीन्द्र चौबे ने अपने संबोधन में स्व. दशरथ लाल मिश्रा के सहकारिता क्षेत्र एवं सामाजिक जीवन में दिए गए योगदान का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि स्व. मिश्रा गांधीवादी विचारों से जुड़े रहे तथा उन्होंने संगठन और सहकारिता के क्षेत्र में कार्य किया।

समारोह के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों का स्मरण किया गया तथा लोकतांत्रिक मूल्यों व जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। कार्यक्रम में स्व. दशरथ लाल मिश्रा के परिजन, कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस के सदस्य एवं अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट