बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 17 अगस्त। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय द्वितीय स्थान पर रहा।
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बेमेतरा की बेटियों ने ‘जय जवान जय किसान’ की थीम पर 158 बच्चों ने एक साथ नाटकीय संदेश देता हुआ नृत्य की प्रस्तुति दी। स्वतंत्रता दिवस समारोह में बेसिक स्कूल मैदान में छात्राओं का अद्भुत जोश से भरा कुछ क्षण भावुक करने वाला नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। चारों ओर तालियों की गूंज ने बच्चों का मनोबल बढ़ा दिया। विद्यालय की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बेमेतरा की अधीक्षिका भारती घृतलहरे, एवं शिक्षिकाएं ममता गुरुपंच, राजकिरण मिश्रा, विजयलक्ष्मी परगनिहा, गायत्री साहू, सावित्री यादव, दीप्ति नवरंग, अनीता साहू, नेहा वर्मा, अन्नू साहू तथा समस्त कस्तूरबा परिवार द्वारा उज्ज्वल भविष्य की कामना की।