बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 11 अगस्त। नगर पंचायत परपोड़ी के सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा महिला मोर्चा की परिचयात्मक कार्यकारिणी बैठक आयोजित हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनिता प्रमोद साहू ने की।
बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का परिचय कराया गया तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं को विकास की मुख्यधारा में नई पहचान और अवसर दिए हैं।
छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में महिलाओं और गरीब परिवारों के हित में संचालित योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
उन्होंने कहा -महिला मोर्चा की ताकत उसकी सक्रिय कार्यकर्ताओं में है, हमें केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहना, बल्कि हर बूथ तक पहुंचकर महिलाओं से संवाद करना और उनकी समस्याओं को संगठन के माध्यम से सामने लाना है, आने वाला समय महिलाओं की बढ़ती राजनीतिक भागीदारी का है और 33 प्रतिशत आरक्षण इस दिशा में भारतीय जनता पार्टी का महत्वपूर्ण कदम है।
कार्यक्रम को वरिष्ठ नेता नथमल कोठारी एवं चंद्रशेखर साहू ने संबोधित किया। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठनात्मक जिम्मेदारियों को सक्रियता से निभाने का आह्वान किया।
बैठक में महामंत्री देवबती निषाद, लीलाबाई साहू, उपाध्यक्ष दया वर्मा, शकुन साहू, गिरिजा गुप्ता, आरती साहू, शारदा गोस्वामी, मंत्री गिरिजा देवांगन, गजरा भुवाल, तनूजा ठाकुर, सेवती वैष्णव, नंदनी वर्मा सहित विभिन्न दायित्वों पर नियुक्त पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मधुसिंह राजपूत, प्रमोद साहू, दिनेश कोठारी, लालाराम साहू, गौतम साहू, संतु देवांगन, राजेंद्र ठाकुर, संतोष निषाद, लक्ष्मण चौबे, आकाश सिंह राजपूत, राम नेताम, अरशद कुरैशी सहित जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, पार्षद एवं एल्डरमेन मौजूद रहे।