बेमेतरा

महिला मोर्चा की बहनों ने सीमा पर जवानों को भेजे 51 हजार रक्षा सूत्र
09-Aug-2026 7:47 PM
महिला मोर्चा की बहनों ने सीमा पर जवानों को भेजे 51 हजार रक्षा सूत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 9 अगस्त।देश की सीमाओं पर तैनात जवानों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए में भाजपा महिला मोर्चा की भागीदारी ‘सिपाही रक्षा सूत्र अभियान’ भावनाओं और राष्ट्रभक्ति का संदेश बन गया। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी के नेतृत्व में जिलेभर से 51 हजार रक्षा सूत्र एकत्र किए गए, जिन्हें सरहद पर तैनात सैनिकों तक पहुंचाने के लिए पूर्व सैनिक महेंद्र भाई को सौंपा गया।

अभियान को पूरा करने में भाजपा महिला मोर्चा की बहनों के साथ स्व-सहायता समूहों, स्कूल-कॉलेज की छात्राओं और आंगनबाड़ी केंद्रों की महिलाओं-बेटियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई,जिले के अलग-अलग क्षेत्रों से आए रक्षा सूत्रों को एकत्र कर 51 हजार का लक्ष्य पूरा किया गया।

पूर्व सैनिक महेंद्र भाई की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

भारत माता चौक पर महाआरती के बाद कार्यक्रम आगे बढ़ा और जय स्तंभ चौक में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने पूर्व सैनिक महेंद्र भाई को रक्षा सूत्र बांधा, इसके बाद जिलेभर के स्कूलों, समूहों और आंगनबाड़ी केंद्रों से विशेष रूप से तैयार कर लाए गए 51 हजार रक्षा सूत्र उन्हें सौंपे गए, ताकि ये रक्षा सूत्र देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों तक पहुंच सकें।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और छात्राओं में सैनिकों के प्रति सम्मान और अपनत्व का भाव दिखाई दिया। कई छात्राओं ने अपने हाथों से तैयार रक्षा सूत्र और शुभकामना संदेश भी भेजे। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी ने कहा,

सीमा पर तैनात सैनिकों की कलाई तक पहुंचने वाला यह रक्षा सूत्र केवल धागा नहीं, बल्कि माताओं, बहनों और बेटियों का स्नेह, आशीर्वाद और विश्वास है। हमारे जवान देश की रक्षा के लिए अपने परिवारों से दूर रहते हैं, उनके प्रति सम्मान प्रकट करना हम सभी का दायित्व है।

उन्होंने कहा कि 51 हजार रक्षा सूत्र का लक्ष्य किसी एक संस्था या संगठन का नहीं, बल्कि पूरे जिले की मातृशक्ति और बेटियों की सामूहिक भावना का परिणाम है ,स्कूल कॉलेज की छात्राओं, स्व-सहायता समूहों और आंगनबाड़ी केंद्रों ने जिस उत्साह से सहभागिता की, उसने इस अभियान को जन-अभियान बना दिया।

 कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा की प्रभारी कुमुद बघेल, नीलम सिंह, मधु राजपूत, मनीषा शर्मा, पार्षद नीतू कोठारी, माया बारले ,ललिता साहू, लक्ष्मी लता वर्मा, ममता साहू, पिंकी नेमा, सावित्री रजक, मधु राय, खिलेश्वरी साहू,शिलू साहू,डॉ नेहा वर्मा ,निधि दुबे ,पार्षद सिमरन ताम्रकर,मनीता साहू,पिंकी जायसवाल,शैलेंड्री वर्मा,कल्याणी साहू सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं महिलाएं उपस्थिति।


अन्य पोस्ट