बेमेतरा

कॉमर्स शिक्षक नहीं होने से पढ़ाई ठप, विद्यार्थी पहुंचे कलेक्टोरेट
08-Aug-2026 3:04 PM
कॉमर्स शिक्षक नहीं होने से पढ़ाई ठप, विद्यार्थी पहुंचे कलेक्टोरेट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 8 अगस्त। ग्राम खुरमुड़ा स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कॉमर्स शिक्षक की कमी के कारण विद्यार्थियों का भविष्य अधर में लटक गया है। लंबे समय से शिक्षक का पद रिक्त होने से नियमित कक्षाएं पूरी तरह ठप पड़ी है। अब तक विषय की पढ़ाई शुरू न हो पाने से विद्यार्थियों में असंतोष और परीक्षा को लेकर चिंता  है। जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अध्याय कार्यों से बार-बार गुहार लगाने के बावजूद जब कोई समाधान नहीं निकला तो आहत होकर छात्राओं को स्वयं सडक़ों पर उतरकर कलेक्ट्रेट का रूख करना पड़ा।

कॉमर्स संकाय के विद्यार्थियों के सामने सबसे बड़े समस्याएं आ रही है कि लेखाशास्त्र और व्यवसाय अध्ययन जैसे विषयों को बिना शिक्षक के समझना लगभग असंभव है। नियमित कक्षाएं न चलने से न केवल दैनिक अध्ययन प्रवाहित हो रहा है, बल्कि समय पर सिलेबस पूरा न होने से परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन का दबाव बच्चों पर लगातार बढ़ रहा है। बिना गाइडेंस के बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने से छात्रों का भविष्य अंधकार में नजर आ रहा है।

 विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया जिनका यह गृह क्षेत्र है, सहित कई जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा, लेकिन लंबे समय तक कोई सुनवाई न होने से उनका धैर्य जवाब दे गया।

बार-बार की उपेक्षा से परेशान होकर विद्यार्थियों ने कलेक्ट्रेट पहुंच कर जिला प्रशासन को अपनी जमीनी समस्याओं से रूबरू कराया।

मामले में संज्ञान लेते हुए बेमेतरा के जिला शिक्षा अधिकारी अभय जायसवाल ने कहा -खुड़मुड़ा स्कूल में कॉमर्स शिक्षा की कमी को शिकायत मिली है। फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।


अन्य पोस्ट