बेमेतरा

हत्या: पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा
08-Aug-2026 3:03 PM
हत्या: पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 8 अगस्त। ग्राम बोरतरा में लावारिस कुत्ते को भगाने की बात को गलत तरीके से समझने और पुरानी रंजिश के चलते एक ग्रामीण की डंडे और पत्थरों से पीट-पीट कर हत्या कर दी थी।

 प्रार्थिया ललिता प्रजापति के अनुसार 6 अगस्त को अपने प्रति ओमप्रकाश प्रजापति के साथ खेत जा रही थी। रास्ते में पीछे आ रहे कुत्ते को भगाने के लिए पति ने बोले गए शब्दों को पड़ोसियों ने अपने ऊपर गाली समझा लिया।

 पूर्व में चले आ रहे मनमुटाव के कारण चारों आरोपियों को ने एक राय होकर दंपति पर डंडे और पत्थरों से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे गंभीर छोटे आने के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान ओमप्रकाश की मौत हो गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी शिवकुमार श्रीवास (55), रोशन श्रीवास (27) दीपक श्रीवास (25) और सोमनाथ श्रीवास (23) को गिरफ्तार कर लिया है।

साजा पुलिस ने फॉरेंसिक एक्सपर्ट के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। आरोपियों को हिरासत में लिया।

आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त डंडे और पत्थर जब्त करने न्यायक निर्माण पर न्यायालय में पेश किया गया।


अन्य पोस्ट