बेमेतरा
आवेदकों की समस्याओं का निराकरण जल्द - कलेक्टर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 8 अगस्त। एक महिला अपनी बीमार बेटे को घर में छोडक़र जमीन के त्रुटि सुधार के लिए बीते 7 माह से तहसील कार्यालय के चक्कर लगा रही है। इसके अलावा ग्राम मऊ के ग्रामीण अपने कामों को लेकर तहसील कार्यालय में चक्कर लगा रहे हैं।
आवेदकों के अनुसार बार-बार पेशी में आने के बावजूद समस्या का निराकरण न होने से उन्हें आर्थिक एवं मानसिक प्रताडऩा झेलनी पड़ रही है। आवेदकों के अनुसार इसी तरह निर्धारित पेशी की तारीख 7 अगस्त को नया तहसीलदार कार्यालय पहुंचे लेकिन यहां संबंधित अधिकारी दोपहर 2.30 बजे लंच के बाद मुलाकात होने पर उन्होंने फिर से पेशी की नई तारीख तय कर सोमवार को बुलाया है।
इस संबंध में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाई ने कहा कि संबंधित आवेदक अपने पूरे दस्तावेज के साथ कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा।
पेशी के नाम पर सिर्फ तारीखें
ग्रामीणों का कहना है कि नायब तहसीलदार उमेश लहरी की न्यायालय में पेशी के नाम पर सिर्फ तारीख के दी जा रही है। हर बार सुनवाई की नई तारीख देकर ग्रामीणों को बुलाया जाता है। लेकिन तय दिन पर सुनवाई नहीं होती। कभी सर्वर डाउन होने का बहाना बनाया जाता है तो कभी अधिकारी के क्षेत्र भ्रमण का या अवकाश पर होने का हवाला देकर आवेदनकर्ताओं को लौटा दिया जाता है। इस बार-बार की भाग दौड़ से ग्रामीणों को न केवल मानसिक उत्पन्न हो रहा है बल्कि उनकी दिहाड़ी मजदूरी का भी नुकसान हो रहा है।
किसानों को लोन संबंधी जरूरी काम अटके
जमीन की दस्तावेजों में त्रुटि सुधार और नामांतरण ना होने से किसानों की खेती किसानी के लिए मिलने वाले कृषि ऋण और किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसके अलावा फसल बीमा और सरकारी अनुदान प्राप्त करने में भी अर्चना आ रही है। बैंक रिकॉर्ड के नाम पर मिल ना खाने के कारण किसान आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं समय पर कागजात दुरुस्त नहीं होने से वह अपनी जमीन पर किसी भी प्रकार का बैंक ऋण या अन्य आवश्यक वित्तीय सहायता प्राप्त करने में पूरी तरह असमर्थ है।
बुजुर्ग और महिलाएं
हो रहीं परेशान
दूर-दराज के गांव से आने वाले बुजुर्ग किसानों एवं महिलाओं को इस बेपरवाह रवैया के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पेशी की तय तिथि में धूप और बारिश में भी उन्हें कई किलोमीटर का सफर तय करके तहसील कार्यालय पहुंचना पड़ता है। तहसील कार्यालय में आम जनों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण जमीन पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। इसके बाद भी जब शाम को काम बिना हुए टल जाता है, तो उनकी निराशा और बढ़ जाती है।
6 से 7 माह से चक्कर
लगा रहे आवेदक
ग्राम केसरवानी निवासी पुष्पा देवी यादव जमीन त्रुटि सुधार में के लिए बीते 7 माह से नया तहसीलदार कार्यालय के चक्कर लगा रही है। निर्धारित तिथि में 6 बार पेशी पर आ चुकी है। इसीप्रकार ग्राम मऊ निवासी चमेली बाई पति की मृत्यु के पश्चात भूमि नामांतरण के लिए नायब तहसीलदार कार्यालय में बीते 6 माह से चक्कर काट रही हैं। इसी ग्राम के मिथलेश साहू जमीन के प्रमाणीकरण के लिए नायब तहसीलदार कार्यालय के बीते 6-7 महीने से चक्कर लगा रहा हैं।
इस दौरान 7 से अधिक बार पेशी में आ चुका है।