बेमेतरा

धर्मेंद्र शर्मा प्रांतीय उपाध्यक्ष
06-Aug-2026 2:57 PM
धर्मेंद्र शर्मा प्रांतीय उपाध्यक्ष

बेमेतरा, 6 अगस्त। छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा राजधानी रायपुर में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में संघ के पदाधिकारियों का पुनर्गठन किया गया। जिसमें बेमेतरा जि़ले से कलेक्टर कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड -2 धर्मेंद्र शर्मा को संघ का प्रांतीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

धर्मेंद्र शर्मा शुरू से ही संघ की गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेते रहे हैं। धर्मेंद्र शर्मा इससे पहले अविभाजित दुर्ग जिले के समय 2006 से 2012 तक दुर्ग जिला के संगठन सचिव रहे। 2012 में अलग बेमेतरा जिले के गठन होने के बाद 2012 से 2019 तक बेमेतरा जिले के जिलाध्यक्ष रहे। उसके बाद संभागीय अध्यक्ष दुर्ग संभाग के भी रहे।

संगठन में उनकी अत्यंत सक्रियता और बेहतर नेतृत्व क्षमता को देखते हुए प्रांतीय संगठन ने उन्हें प्रांतीय संगठन सचिव भी बनाया और अब वर्तमान में प्रांतीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

धर्मेंद्र शर्मा की नियुक्ति पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला बेमेतरा के सदस्यों एवं तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ जिला बेमेतरा के सभी कर्मचारियों के द्वारा खुशी जाहिर करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दी गई है।


अन्य पोस्ट