बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 3 अगस्त। ‘सिपाही रक्षा सूत्र अभियान’ के तहत बिहान समूह और महिला मोर्चा की सदस्यों द्वारा सीमा पर तैनात सैन्य कर्मियों के लिए राखियां और बेमेतरा की मिट्टी एकत्र की जा रही है। प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष विभा अवस्थी के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत ग्रामीण मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी साहू की अगुवाई में जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी को रक्षा सूत्र सौंपे गए।
जिला भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष प्रज्ञा निर्वाणी ने बताया कि 7 अगस्त को सुबह 11 बजे शहर के भारत माता चौक पर महाआरती का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद जिलेभर से एकत्रित राखियां और मिट्टी पूर्व सैनिक महेंद्र को सौंपी जाएंगी, जो इन्हें सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
ग्राम चोरभट्टी स्थित आजीविका लाइवलीहुड कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने बताया कि राखियों के साथ एक लिफाफे में मिट्टी भी भेजी जा रही है। जिला मंत्री मनीषा शर्मा ने बताया कि इस अभियान में विद्यालयों, स्व-सहायता समूहों और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं द्वारा सहयोग दिया जा रहा है।
कार्यक्रम में दुर्गा यदु, लक्ष्मी साहू, श्रद्धा पांडे, चित्ररेखा यदु, कौशल्या दिवाकर, अनुराग-दिया मार्कंडेय, धारा-कमला मानिकपुरी, पुष्पा साहू, ज्योति चौहान, पूनम सेन, प्रतिमा निषाद, अहिल्या बेलदार, शांति ठाकुर और सावित्री वर्मा सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।