बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 1 अगस्त। बेमेतरा जिले के नेशनल हाईवे 30 पर अगरी गांव के पास तेंदो मोड़ पर सडक़ हादसे में एक की मौत हो गई, वहीं दो जख्मी हो गए।
पुििलस के अनुसार दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में रेवाराम धृतलहरे पिता कुशल रमपुरा निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने बाइक से अकेले कवर्धा की ओर से रामपुर लौट रहा था, जबकि कवर्धा की ओर से बाइक में जा रहे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
दूसरे बाइक में सवार घायल दोनों युवा ग्राम दशरमपुर के निवासी बताए गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस और थान खम्मरिया पुलिस की टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला।
पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल बेहतर इलाज के लिए कवर्धा अस्पताल रवाना किया। मौके से मृतक रेवादास के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
थान खम्हरिया थाना प्रभारी ओंकार साहू ने बताया कि मामले पर जांच प्रारंभ कर दी गई है। मृतक के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस जांच में जुट गई हैं।