बेमेतरा

संभागीय प्रभारी राजेन्द्र ने सीएम से की मुलाकात
30-Jul-2026 3:40 PM
संभागीय प्रभारी राजेन्द्र ने सीएम से की मुलाकात

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 30 जुलाई। रायपुर शहर संगठन प्रभारी एवं पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा राजेन्द्र शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट मुलाकात की। इस अवसर पर राजेन्द्र शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कुशल नेतृत्व, सरल एवं सहज कार्यशैली तथा प्रदेश के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की सराहना की।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी रूप से पहुँच रहा है। विशेष रूप से किसानों, महिलाओं एवं युवाओं के लिए संचालित योजनाओं से उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आया है तथा प्रदेश विकास और सुशासन की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।

राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय का स्नेहपूर्ण व्यवहार, विनम्र एवं सरल व्यक्तित्व तथा प्रदेश के सर्वांगीण विकास के प्रति उनका समर्पित नेतृत्व भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता के लिए सदैव प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा। भेंट के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर भी आत्मीय चर्चा हुई।

अंत में राजेन्द्र शर्मा ने मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की शुभकामनाएँ व्यक्त की।


अन्य पोस्ट