बेमेतरा

गौवंश तस्करी करते वाहन सहित 2 आरोपी बंदी
29-Jul-2026 2:01 PM
गौवंश तस्करी करते वाहन सहित 2 आरोपी बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 29 जुलाई। पुलिस टीम ने गौवंश तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 3 गौवंश और प्रयुक्त वाहन सहित 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।  प्रार्थी केशव चौहान ने पुलिस को बताया कि सुबह 5-6 बजे के आसपास मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बेरा से भैंस लोड होकर थान खम्हरिया रास्ते में जा रहा है तो वह ग्राम भुषंडी के पीलू पटेल के घर के पास संदिग्ध वाहन क्रमांक सीजी 15 डीजी 9753 को रोककर पूछताछ करने पर वाहन में 2 भैंस,1 पड़वा को बिना चारा पानी के ठूंस-ठूंस कर निर्दयता पूर्वक भरकर कत्लखाना ले जाना बताया।  चालक से पूछने पर अपना नाम कुंवर सिंह साहू निवासी थान खम्हरिया को वाहन समेत थाना थान खम्हरिया लाया गया एवं मुकेश घृतलहरे मवेशी मालिक है। पूर्व में भी इसकी शिकायत मिली है।

 प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध सदर धारा छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10 घटित होना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

आरोपी कुंवर सिंह साहू  निवासी थान खम्हरिया व मुकेश घृतलहरे  निवासी बेरा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय प्रस्तुत किया गया।


अन्य पोस्ट