बेमेतरा

रायपुर प्रभारी शर्मा ने वार्ड 14 में मन की बात सामूहिक रूप में सुनी
27-Jul-2026 3:26 PM
रायपुर प्रभारी शर्मा ने वार्ड 14 में मन  की बात सामूहिक रूप में सुनी

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता

बेमेतरा, 27 जुलाई।  मन की बात के 136वें संस्करण का श्रवण नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 14 के बूथ क्रमांक 37, सिंघोरी में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों के साथ उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम के उपरांत पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों से एक पेड़ मां के नाम अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढिय़ों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।

पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा एवं रायपुर शहर जिला प्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का  ‘मन की बात ’ कार्यक्रम देशवासियों को राष्ट्र निर्माण, जनभागीदारी, सामाजिक उत्तरदायित्व और सकारात्मक परिवर्तन के लिए निरंतर प्रेरित करता है। इस कार्यक्रम के माध्यम से समाज के प्रेरणादायी प्रयासों को देशभर में पहचान मिलती है तथा प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रहित में योगदान देने की प्रेरणा प्राप्त होती है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी नागरिकों को हर घर तिरंगा अभियान में सहभागी बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण के साथ-साथ पौधों का संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक बड़ा जन आंदोलन खड़ा किया जा सकता है। उन्होंने गिर के जंगलों में पर्यावरण संरक्षण का जिक्र किया। इस अवसर पर  पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा मंडल अध्यक्ष, युगल देवांगन, महेश साहू, नीलू राजपूत, विनय साहू, भानु साहू, देवाराम साहू, राजू तंबोली मनोज वर्मा सुरेन्द्र साहू सेखर वर्मा पोषण वर्मा मुकेश देवांगन नंदलाल वर्मा सावंत वर्मा नारत साहू रामरतन वर्मा सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित।

 


अन्य पोस्ट