बेमेतरा

4 मवेशी जब्त, वाहन सहित 2 तस्कर बंदी
27-Jul-2026 3:22 PM
4 मवेशी जब्त, वाहन सहित 2 तस्कर बंदी

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता

बेमेतरा, 27 जुलाई। बेमेतरा जिले में अवैध मवेशी परिवहन के खिलाफ पुलिस ने को लगातार दूसरी बड़ी सफलता मिली है। देवरबीजा पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम पदमी में स्थानीय युवकों की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से तिरपाल से ढककर कत्लखाने ले जा रहे 4 मवेशियों को मुक्त कराया। मामले में पुलिस ने पिकअप वाहन जब्त करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर विभिन्न पशु संरक्षण एवं पशु क्रूरता निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 25 जुलाई की रात देवराबीजा चौकी में शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई की गई। कारेसरा निवासी हरीश कुमार चौहान अपने साथी रोहन पांडे और गणेश वैष्णव के साथ ग्राम पदमी में मौजूद थे। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक संबंधित पिकअप वाहन में मवेशियों के छटपटाना की आवाज़ सुनने पर उन्हें संदेह हुआ। तीनों युवकों ने वाहन का पीछा कर उसे घेराबंदी कर रोक लिया।

पूछताछ में चालक ने अपना नाम मोहित राम पटेल निवासी बागुर थाना गंडई जिला खैरागढ़ तथा उसके साथ बैठे व्यक्ति ने अपना नाम संतोष श्रीवास निवासी सोनहरी थाना शिवनपुर शिवपुर जिला कबीरधाम बताया। वाहन के पीछे बंधे तिरपाल को हटाकर देखने पर उसमें एक भैंस, एक रीगाड़ तथा दो पड़वा अत्यंत और अमानविय तरीके से भूखे प्यासे बांधकर भरे हुए मिले।प्रारंभिक जांच में उनके अवैध रूप से कत्लखान ले जाने की आशंका जताई गई। ग्रामीणों की सहायता से पिकअप वाहन और मवेशियों को देवरबीजा पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया गया। प्रार्थी हरीश कुमार चौहान की लिखित शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6 एवं 10 तथा पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत अपराध पंजीकृत कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस ने जब्त मवेशियों की देखरेख की व्यवस्था कर दी है तथा आरोपियों से पूछा जारी है। अधिकारियों के अनुसार जिले में पिछले तीन दिनों के भीतर पशु तस्करी का दूसरा मामला है। इससे पहले भी पुलिस ने एक अन्य कार्यवाही में मवेशियों से भरा वाहन जब्त किया था।


अन्य पोस्ट