बेमेतरा

कंतेली स्कूल का निरीक्षण
24-Jul-2026 3:58 PM
 कंतेली स्कूल का निरीक्षण

बेमेतरा, 24 जुलाई। राज्य स्तरीय गठन दल द्वारा एफएलएन जांच के लिए आकस्मिक अवलोकन 23 जुलाई को किया गया। सदस्यों को देवेंद्र अगवाले सहायक संचालक समग्र शिक्षा, एवं संजीव कश्यप सहायक कार्यकारिणी समन्वयक समग्र शिक्षा के द्वारा बेमेतरा ब्लॉक के किन्हीं 2 स्कूलों का एफएलएन जांच हेतु भेजा गया था। जिसके अंतर्गत सबसे पहले शासकीय प्राथमिक शाला कंतेली विकासखंड बेमेतरा का निरीक्षण किया।

 निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा पाया गया की नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान पर आधारित शिक्षण प्राथमिक शाला कंतेली के शिक्षकों के द्वारा बच्चों को शत प्रतिशत दिया जा रहा है। कक्षा 1 एवं कक्षा 2 के बच्चे खेल-खेल में एवं गतिविधि आधारित शिक्षण प्राप्त कर रहे थे। कक्षा का प्रिंट वातावरण शिक्षण सहायक सामग्रियों से भरा हुआ था।

 अधिकारी द्वारा पूछे गए प्रत्येक प्रसन्न एवं उत्साहित होकर सवालों का जवाब बच्चे सहज एवं सरल रूप में हंसी खुशी दे रहे थे। बच्चों की आत्मविश्वास एवं शिक्षकों की लगन को देखकर राज्य से जो आए हुए शिक्षा विभाग के सदस्य थे। वह बहुत प्रसन्न हुए।

इस दौरान संकुल शैक्षिक समन्वयक धनीराम बंजारे वहां उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि बुनियादी साक्षरता क्या होता है अक्षरों और शब्दों को पहचानना पढऩा, औरतों के साथ सरल वाक्य पढऩा, लिखने में सक्षम होना, अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करना एवं बुनियादी संख्यात्मक ज्ञान के बारे में बताया कि संख्याओं को पहचानना और संख्याओं की कम को समझना, जोड़ घटाव गुणा भाग जैसे बुनियादी गणितीय संक्रियाओं को समझना, वास्तविक जीवन की समस्याओं को हल करने के लिए गणितीय अवधारणाओं का उपयोग करना।

 इस दौरान एपीसी खेमराज साहू,समग्र शिक्षा से प्रवीण सर एवं स्कूल की प्रधान पाठिका शीतल राजपूत, आंचल वर्मा, नीता देशमुख, गीतेश मिश्रा उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट