बेमेतरा
एलॅन्स पब्लिक स्कूल में स्पिक मैकाय लेक-डेम श्रृंखला आयोजित
19-Jul-2026 8:52 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बेमेतरा, 19 जुलाई। एलॅन्स पब्लिक स्कूल में स्पिक मैकाय लेक्चर-डेमोंस्ट्रेशन श्रृंखला का आयोजन किया गया, जिसमें भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य की समृद्ध परंपरा प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर प्रसिद्ध कलाकार उषा रानी बैश्य, डॉ.जादव बोराह, उपेन बोरगायन और कृष्णकांत दास ने अपने प्रदर्शन और व्याख्यान से विद्यार्थियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधन एवं प्राचार्य डॉ. वेंकट एल.तल्लुरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक कला रूपों के महत्व को समझा। कार्यक्रम का समापन जोरदार तालियों के साथ हुआ, जिससे यह विद्यालय परिवार के लिए एक अविस्मरणीय सांस्कृतिक अनुभव बन गया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे