बेमेतरा

दूल्हे की कार कीचड़ में फंसी, गोद में उठाकर कराया पार
18-Jul-2026 3:01 PM
दूल्हे की कार कीचड़ में फंसी, गोद में उठाकर कराया पार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 18 जुलाई। ग्राम कठौतिया से पटुवा के रास्ते पंडरिया विधानसभा को जोडऩे वाली सडक़ कच्ची होने के कारण आम जन जीवन बाधित है। शुक्रवार को सुबह छिरहा से अपने गांव कोलेगांव के लिए दुल्हन लेकर निकले दूल्हे को उस समय समस्या का सामना करना पड़ा, जब कठौतिया से निकलते ही कार कीचड़ में धंस गई। दूल्हे को गोद में उठाकर कीचड़ पार कराया गया।

 गांव वालों की माने तो नवागढ़ विधानसभा एवं पंडरिया विधानसभा को जोडऩे वाली इस सडक़ को लेकर कोई गंभीर नहीं है। ग्रामीण कलेक्टर को तीन बार आवेदन दे चुके हैं।


अन्य पोस्ट