बेमेतरा
लंबित प्रकरणों के निराकरण पर जोर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 14 जुलाई। जिला में नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने कार्यभार ग्रहण करने के पश्चात् जिला पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने शाखों में संचालित कार्यों, अभिलेख एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन पर अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसल ने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक लेकर जिले में बेहतर पुलिसिंग, प्रभावी अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आम जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करना पुलिस की प्राथमिकता होनी चाहिए, तथा प्राप्त होने वाली प्रत्येक शिकायत पर त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश कुमार यादव को पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार झा, एसडीओ की भूषण एक्का, एसडीओ की बेरला विनय कुमार, डीएसपी कौशल्या साहू, शशिकला उइके आदि उपस्थित रहे।
बैठक में उन्होंने अधिकारियों को लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण, गुणवत्तापूर्ण विवेचना, जनसुनवाई को प्राथमिकता देने तथा नागरिकों के प्रति पुलिस के व्यवहार को अधिक जवाबदेही एवं जनहितैषी बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की से टीम भावना के साथ कार्य करते हुए जिले में शांति सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की बात कही।