बेमेतरा

शराब की लत से तंग युवक ने की खुदकुशी
14-Jul-2026 7:45 PM
शराब की लत से तंग युवक ने की खुदकुशी

बेमेतरा, 14 जुलाई। शहर के वार्ड नंबर 18 बाजार पारा में एक युवक ने फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रविवार दोपहर रामराज यादव काम से घर लौटा और सामान्य व्यवहार करते हुए पत्नी से पास्ता बनवाया। साथ बैठकर भोजन भी किया। उसने पत्नी के सामने अपनी शराब पीने की आदत पर आत्मग्लानि जताई और कहा कि इस बुरी लत के कारण उसे कोई पसंद नहीं करता। पत्नी जब अपने नन्हें बच्चों को दूध पिलाने में व्यस्त थी, इस दौरान रामराज ने कमरे में जाकर साड़ी के फंदे से झूलकर आत्मघाती कदम उठा लिया। कुछ देर बाद जब पत्नी कमरे में पहुंची तो पति को फंदे पर लटका देख उसके होश उड़ गए। उसने तुरंत फंदा काटकर पति को नीचे उतारा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और उसे जिला अस्पताल ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


अन्य पोस्ट