बेमेतरा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 12 जुलाई। शनिवार को शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला एवं शासकीय हाई स्कूल टकसींवा विकासखंड बेरला में प्रति शनिवार की तरह इस शनिवार को भी छात्र-छात्राओं को योग अभ्यास कराया गया। यह योग अभ्यास पतंजलि योगपीठ हरिद्वार से प्रशिक्षित योग की प्रशिक्षिका सूर्य किरण साहू के द्वारा कराई जाती है।जिसमें बच्चे पूरे मनोयोग से योगाभ्यास करते हैं।
इस योग अभ्यास में योग प्रशिक्षिका सूर्य किरण साहू छात्र-छात्राओं को योग अभ्यास के साथ-साथ योग के महत्व उसके लाभ को भी बताती है। योगाभ्यास में सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, अनुलोम विलोम, कपालभाति, वृक्षासन, ताड़ासन, शवासन, भ्रस्तिका, भ्रामरी आदि प्रमुख है। योग के महत्व के बारे में उन्होंने बच्चों को बताया कि योग मन और शरीर दोनों को स्वस्थ बनाता है। योग चित्त में आने वाली नकारात्मक विचारों का निरोध करता है, और सकारात्मक विचारों तथा सकारात्मक ऊर्जा को प्रवाहित करता है। योग हमारे जीवन शैली (आचार विचार) (आहार विहार) को व्यवस्थित करता है। तथा शरीर बल, आत्म बल व मनोबल को बढ़ाता है।
प्राणायाम के बारे में छात्र-छात्राओं को बताती हुई रहती है कि प्राण और आयाम अर्थात प्राणों को विस्तारित करना ही प्राणायाम है। यह जीवन जीवन शक्ति को बढ़ाकर हमें दीर्घायु जीवन प्रदान करता है। साथ ही साथ रोगों से लडऩे की क्षमता भी प्रदान करती है। अर्थात रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। ध्यान के माध्यम से मन को एकाग्र करते हैं। तथा मन को नियंत्रित करते हैं। आध्यात्मिक ऊर्जा का विकास होता है। इस तरह बहुत सारी उपयोगी जानकारी छात्र-छात्राओं को बताई। उन्होंने कहा कि योग हमें अनुशासन में रहना सीखाता है। इसी तरह विद्यार्थियों को अनुशासन के बारे में बहुत सारी बातें बताई। उन्होंने कहा कि योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना, आज की अनिवार्य आवश्यकता है। स्वस्थ और तनाव मुक्त जीवन के लिए योग को अपनाना ही होगा। नियमित रूप से योग करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर रहता है। और तनाव दूर होता है इस अवसर पर शासकीय हाई स्कूल टकसींवा के प्राचार्य तारामती, सुशील दास मानिकपुरी, श्रेय सर, रेणुका वर्मा, प्रियंका रामटेके, इसी तरह शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला टकसींवा पाठक नंद कुमार पाटिल, यादव सर तथा चेतना साहू, कु ललिता सिन्हा सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।