बेमेतरा

लोकतंत्र की आवाज को दबाया नहीं जा सकता-छाबड़ा
12-Jul-2026 6:45 PM
लोकतंत्र की आवाज को दबाया नहीं जा सकता-छाबड़ा

जांच एजेंसियों का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 12 जुलाई। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में नगर के सिग्नल चौक पर केंद्र एवं राज्य सरकार के विरोध में प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आशीष छाबड़ा ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार लोकतांत्रिक संस्थाओं का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है। कांग्रेस नेताओं के विरुद्ध जांच एजेंसियों का राजनीतिक इस्तेमाल, लोकतांत्रिक मूल्यों पर हमला तथा जनविरोधी नीतियों के माध्यम से जनता के अधिकारों का लगातार हनन किया जा रहा है।  कांग्रेस पार्टी इन तानाशाही प्रवृत्तियों का पुरजोर विरोध करती है और लोकतंत्र की रक्षा के लिए निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में असहमति की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। कांग्रेस पार्टी जनता के हितों, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सडक़ से सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। कार्यक्रम में कांग्रेस के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

सभी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज़ बुलंद की तथा लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।

 इस अवसर पर उपस्थित मंगत साहू, कविता साहू, प्रांजल तिवारी, राजू साहू, मिथलेश वर्मा, अनंत रश्मि मिश्रा, देवेंद्र साहू, रीता पाण्डेय, शकुंतला साहू, विजय बघेल, सनतधर दिवान, बहल वर्मा ,रवि रजक, ऋषि वर्मा, ललित विश्वकर्मा ,मनोज शर्मा ,जावेद खान, मोहित वर्मा, निलेश ठाकुर, मोंटू तिवारी, अजय राज सेन, शिव वर्मा, जोगेंदर छाबड़ा सहित कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट