बेमेतरा

डीआईजी ने होटल और लॉज संचालकों को समाधान ऐप से जोडऩे का दिए निर्देश
06-Jul-2026 4:05 PM
डीआईजी ने होटल और लॉज संचालकों को समाधान ऐप से जोडऩे का दिए निर्देश

बेमेतरा, 6 जुलाई। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस उप महानिरीक्षक रामकृष्ण साहू के निर्देशन में होटल एवं लॉजों में ठहरने वाले यात्रियों का रिकॉर्ड डिजिटल माध्यम से संधारित करने की पहल तेज कर दी गई है। थाना प्रभारी सिटी कोतवाली  निरीक्षक सोनल ग्वाला ने थाना क्षेत्र के होटल एवं लॉज संचालकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक के दौरान संचालकों से कहा गया कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति होटल अथवा लॉज में ठहरता है तो इसकी सूचना बिना विलंब निकटतम पुलिस थाना को दें। इससे अपराधों की रोकथाम एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस को सहायता मिलेगी।

डीआई ने पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में सुरक्षा, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए होटल एवं लॉज संचालकों सहित आम नागरिकों की सक्रिय सहभागिता आवश्यक है।बैठक में थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा स्टाफ एवं थाना क्षेत्र के होटल एवं लॉज संचालक गण उपस्थित रहें।

अंत में डीआईजी ने पुलिसिंग की गुणवत्ता में सुधार लाने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पुलिस कार्यालय में आने वाले आम नागरिकों के साथ पुलिसकर्मी शालीन,संवेदनशील और महत्वपूर्ण व्यवहार करें।


अन्य पोस्ट