बेमेतरा

मारो नपं : पानी के चलते बदलना पड़ा हाट बाजार
06-Jul-2026 3:26 PM
मारो नपं : पानी के चलते बदलना पड़ा हाट बाजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 6 जुलाई। मारो नगर पंचायत अपने नागरिकों के लिए कितना जि़म्मेदार है इसकी बानगी तस्वीरो में शामिल हैं। बस स्टैंड  में तोडफ़ोड़ कर हाट बाजार को आईटीआई के सामने शिफ्ट किया गया। जल भराव होने पर सब्जी बेचने वाले कारोबार समेट लिए। अब मावली माता मंदिर के पास बाजार लगने लगी है। वार्ड क्रमांक सात एवं आठ से रविवार को जो तस्वीर आई है वह बता रही हैं कि मारो नगर पंचायत ने बरसात पूर्व किस कार्य की तैयारी की है। सर्वेक्षण के समय केवल फोटोग्राफी करने सफाई दिखाने वाले अधिकारी यदि एक बार बारिश में वार्ड घूम ले तो सच्चाई का साक्षात्कार हो जाएगा।


अन्य पोस्ट