बेमेतरा

मोदी सरकार के 12 साल पूरे, राजेन्द्र शर्मा ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां
21-Jun-2026 8:05 PM
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, राजेन्द्र शर्मा ने गिनाई सरकार की उपलब्धियां

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 21 जून। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण एवं विकास के गौरवशाली 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में

रायपुर शहर जिला प्रभारी एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष  राजेन्द्र शर्मा ने  विभिन्न प्रबुद्धजनों, शिक्षाविदों, चिकित्सकों, अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, उद्योगपतियों, व्यवसायियों एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय बुद्धिजीवी वर्ग के प्रतिनिधियों से आत्मीय मुलाकात की।

उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा मंडल अध्यक्ष युगल देवांगन मोंटी साहू कोषाध्यक्ष प्रदेश किसान मोर्चा गोपी देवांगन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पार्षद विकास तंबोली कार्यालय मंत्री धर्मेन्द्र साहू जय दिवाकर अमित माहेश्वरी थे।

 राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि वर्ष 2014 से प्रारंभ हुआ यह जनसेवा का अभियान आज देश के इतिहास में परिवर्तनकारी कालखंड के रूप में स्थापित हो चुका है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने आर्थिक, सामाजिक, तकनीकी, सामरिक एवं वैश्विक स्तर पर उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की हैं। आज भारत विश्व की अग्रणी अर्थव्यवस्थाओं में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है तथा विश्व समुदाय भारत को एक विश्वसनीय और प्रभावशाली राष्ट्र के रूप में देख रहा है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं, युवाओं, अनुसूचित जाति-जनजाति, पिछड़े वर्ग तथा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से अनेक ऐतिहासिक योजनाएं संचालित की हैं।

 प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से करोड़ों परिवारों को पक्के मकान उपलब्ध कराए गए हैं।

भारत आज डिजिटल भूगतान, नवाचार एवं तकनीकी प्रगति के क्षेत्र में विश्व के अग्रणी देशों में शामिल हो चका है। आधारभत संरचना के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व कार्य हुए हैं देशभर में राष्टीय राजमार्गों, रेलवे स्टेशनों एयरपोर्टस, वंदे भारत टेनों एवं अन्य विकास परियोजनाओं का तेजी से विस्तार हआ है।

नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के माध्यम से किसानों को प्रत्यक्ष आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, वहीं जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। स्वच्छ भारत अभियान ने देश में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत ने वैश्विक मंचों पर अपनी सशक्त पहचान बनाई है। जी-20 की सफल अध्यक्षता, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा तथा विभिन्न वैश्विक मंचों पर भारत की निर्णायक भूमिका देश के बढ़ते सामर्थ्य का प्रमाण है। आज भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संकल्पबद्ध है।


अन्य पोस्ट