बेमेतरा

माहेश्वरी युवा संगठन का शपथ ग्रहण, नई ऊर्जा का संचार
02-Jun-2026 4:09 PM
माहेश्वरी युवा संगठन का शपथ ग्रहण, नई ऊर्जा का संचार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 2 जून। छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी युवा संगठन का भव्य शपथ ग्रहण समारोह ‘आरंभ 2026’ एवं कार्यसमिति बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम में प्रदेश से समाजजन और पदाधिकारी एकत्रित हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रात: 10.30 बजे भगवान महेश की आराधना और महेश वंदना के साथ हुई। इसके पश्चात् माहेश्वरी महिला संगठन द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। साथ ही, समाज के नन्हे-मुन्ने बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। मंच का संचालन विधि चांडक ने किया। मंच आमंत्रण के बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। स्वागत उद्बोधन एवं कार्यक्रम की सारगर्भित प्रस्तावना समाज के वरिष्ठों द्वारा प्रस्तुत की गई।

सभागार में शंखनाद करते हुए सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा शपथ ली गई। शंखनाद की गूंज और करतल ध्वनि के बीच नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष नीरज चांडक एवं उनकी पूरी प्रादेशिक टीम को पूरी निष्ठा के साथ समाज हित में कार्य करने का संकल्प दिलाया गया।

शपथ ग्रहण के बाद प्रथम अध्यक्षीय उद्बोधन में नीरज चांडक ने संगठन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की बात कही। स्थानीय स्तर पर माहेश्वरी सभा सचिव अमित माहेश्वरी एवं माहेश्वरी युवा संगठन के अध्यक्ष हर्ष माहेश्वरी और सचिव दीपक डांगरा ने स्थानीय व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला।

शीर्ष नेतृत्व, अतिथियों एवं स्थानीय समाज प्रमुखों का हुआ व्याख्यान व सम्मान इस अवसर पर राष्ट्रीय, प्रादेशिक और स्थानीय पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में विशेष रूप से शामिल हुए जिला और सभा के प्रमुख पदाधिकारियों ने अपने ओजस्वी व्याख्यान दिए।

जिला अध्यक्ष देवरतन तापडिय़ा, सभा अध्यक्ष कैलाश चंद काबरा, महिला मंडल अध्यक्ष रेनू राठी ने अपने-अपने विचार रखे। माहेश्वरी समाज की परंपरा के अनुसार मंच पर आसीन सभी मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों का नाम सहित शॉल, श्रीफल और स्मृति चिह्न भेंट कर भव्य सम्मान किया गया।

 इस अवसार पर ज्योति राठी मुख्य अतिथि,  अध्यक्षा, अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन, सुरेश मूंदड़ा, विशिष्ट अतिथि  अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश माहेश्वरी सभा, रूपा मूंदड़ा विशिष्ट अतिथि  अध्यक्षा, छत्तीसगढ़ प्रादेशिक माहेश्वरी महिला संगठन, नरेश चांडक कार्यक्रम अध्यक्ष निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष आदि शामिल रहे। आगामी एजेंडे पर चर्चा संगठन के महामंत्री द्वारा सभी आगंतुकों के प्रति धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया और सभी को भोजन हेतु आमंत्रित किया गया। कार्यकारिणी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, सामाजिक एजेंडे और नए प्रोजेक्ट्स पर विस्तृत चर्चा की गई। इसके बाद ‘खुला मंच’ सत्र हुआ, जिससे युवाओं ने समाज हित में अपने रचनात्मक सुझाव साझा किए।

समाज की अद्भुत और ऐतिहासिक एकजुटता की अनूठी मिसाल देखने को मिली। माहेश्वरी समाज के सभी सदस्य इस आयोजन के साक्षी बने। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ स्तंभ लक्ष्मी नारायण राठी की प्रेरक लेकर समाज के नन्हे-मुन्ने बच्चों तक, हर पीढ़ी के सदस्य इस गरिमामय समागम में बढ़-चढक़र सम्मिलित हुए। समाज के सभी युवाओं और प्रबुद्ध जनों की इस अभूतपूर्व सहभागिता और ऊर्जा ने पूरे आयोजन को गौरवमयी बना दिया।


अन्य पोस्ट