बेमेतरा

सीएम के प्रयास से जिले के विकास को मिलेगी नई गति - राजेंद्र शर्मा
02-Jun-2026 3:53 PM
सीएम के प्रयास से जिले के विकास को मिलेगी नई गति - राजेंद्र शर्मा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 2 जून। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने विधायक दीपेश साहू एवं अन्य 24 नवविवाहित जोड़ों को शुभाशीष प्रदान करते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा एवं रायपुर शहर जिला प्रभारी राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रवास के दौरान सुशासन तिहार एवं मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में सहभागिता कर जिले को अनेक महत्वपूर्ण सौगातें प्रदान की हैं। मुख्यमंत्री के आगमन से क्षेत्र के आमजन, किसान, मजदूर, युवा एवं महिला वर्ग में विशेष उत्साह और खुशी का वातावरण देखने को मिला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनकल्याण एवं विकास के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है। राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री का बेमेतरा आगमन जिले के विकास को नई गति देने वाला सिद्ध होगा तथा शासन की जनहितकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। राजेन्द्र शर्मा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बेमेतरा आगमन पर स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व में प्रदेश के सर्वांगीण विकास की कामना की। रायपुर शहर जिला प्रभारी एवं भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा ने विधायक दीपेश साहू को उनके विवाह के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

शर्मा ने कहा कि विधायक दीपेश साहू ने सादगीपूर्ण एवं आदर्श विवाह कर समाज के समक्ष एक प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनका यह कदम सामाजिक समरसता, सादगी और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने वाला है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा ऐसे अनुकरणीय कार्य समाज को सकारात्मक और नई दिशा देने वाला हैं।


अन्य पोस्ट