बेमेतरा

बिजली पोल से टकराई बाइक, दो मौतें
01-Jun-2026 3:46 PM
बिजली पोल से टकराई बाइक, दो मौतें

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 1 जून। नवागढ़ रोड स्थित संबलपुर में बिजली कार्यालय के समीप शनिवार शाम को सडक़ हादसे में बाइक सवार दो युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और नशे की स्थिति को माना जा रहा है।

 जानकारी के अनुसार ग्राम पेंढरी निवासी दिलेश्वर पिता हरिशंकर अपने रिश्तेदार सुशील कुमार के साथ बाइक से संबलपुर से वापस गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बिजली कार्यालय के सामने स्थित घुमावदार मोड़ पर बाइक  अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे लगे सीमेंट के बिजली पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सडक़ पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल 108 पुलिस की एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां से उनके गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल मुंगेली रेफर किया गया। उपचार के दौरान दोनों युवकों में दम तोड़ दिया। मुंगेली जिला अस्पताल चौकी प्रभारी तरुण कुमार के अनुसार दोनों मृत्यु को का पोस्टमार्टम रविवार सुबह कराया गया इसके बाद सब परिजनों को सौंप दिए गए।

नशा और तेज रफ्तार बनी जानलेवा

स्थानीय लोगों का कहना है की बाइक काफी तेज गति से चल रही थी। आशंका तीजे जा रही है कि चालक नशे की हालत में था जिसके कारण मोड़ पर वाहन से नियंत्रण को बैठा और बाइक सीधे बिजली पोल से जाता टकराई। इस दुर्घटना से मृत्यु को के परिजनों पर दुखों का पहाड़ पड़ा है।


अन्य पोस्ट