बेमेतरा

सराफा दुकान में सीसीटीवी लगाने व संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दें-टीआई
30-May-2026 4:14 PM
सराफा दुकान में सीसीटीवी लगाने व संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दें-टीआई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 30 मई। थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक सोनम ग्वाला ने स्थानीय सर्राफा व्यापारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में व्यापारियों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

थाना प्रभारी ने सभी सर्राफा व्यापारियों से अपनी दुकानों में उच्च गुणवत्ता वाले सीसीटीवी कैमरे लगाने सुरक्षा अलार्म एवं अन्य सुरक्षा उपकरणों का उपयोग करने की अपील की। साथ ही कहा गया कि दुकान आसपास किसी भी प्रकार का संदेश व्यक्ति अथवा गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें ताकि समय रहते आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा सके।  बैठक में व्यापारियों को सतर्कता बरतने अज्ञात व्यक्तियों पर नजर रखने तथा बड़ी लेनदेन के दौरान विशेष सावधानी रखने की सलाह दी गई।

पुलिस द्वारा यह भी आश्वस्त किया गया कि व्यापारियों की सुरक्षा के लिए लगातार पट्रोलिंग एवं निगरानी की जा रही है।  उन्होंने कहा कि पुलिस एवं व्यापारियों के आपसी सहयोग से ही जिले में शांति, सुरक्षा में अपराध नियंत्रण को प्रभावी बनाया जा सकता है। बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।


अन्य पोस्ट