बेमेतरा

धूमधाम से मना भाजपा किसान नेता योगेश तिवारी का जन्मदिन
29-May-2026 8:26 PM
धूमधाम से मना भाजपा किसान नेता  योगेश तिवारी का जन्मदिन

विभिन्न संगठनों ने किया सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 29 मई। भाजपा किसान नेता एवं सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, कार्यकर्ता, शुभचिंतक और विभिन्न सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम में पहुंचे समर्थकों और शुभचिंतकों ने फूल-मालाओं, गुलदस्तों और मिठाइयों के साथ योगेश तिवारी का स्वागत किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ धार्मिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया।

क्षेत्र के विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और युवा संगठनों के प्रतिनिधियों ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर योगेश तिवारी का सम्मान किया।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने योगेश तिवारी के सार्वजनिक जीवन और कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि वे क्षेत्र में किसानों, युवाओं, गरीबों और सामाजिक हित से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाते रहे हैं। समर्थकों के अनुसार, वे धार्मिक व जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जोडऩे, किसानों की समस्याओं को प्रशासन तक पहुंचाने और संस्कृति के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

इस अवसर पर योगेश तिवारी ने सभी आगंतुकों और समर्थकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जनता से मिलने वाला स्नेह और विश्वास ही उन्हें समाज हित में कार्य करने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा, जीवन का उद्देश्य केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहयोग और सेवा पहुंचाना होना चाहिए। किसानों, युवाओं और जरूरतमंद लोगों के हित में कार्य करना मेरी प्राथमिकता रही है और आगे भी मैं पूरी निष्ठा के साथ जनसेवा करता रहूँगा। इसके साथ ही उन्होंने समाज में आपसी भाईचारे और नैतिक संस्कारों को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया।


अन्य पोस्ट