बेमेतरा
बेमेतरा, 28 मई। भाजपा किसान नेता एवं सर्व हिंदू सनातन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश तिवारी के जन्मदिन 27 मई के अवसर पर जिले में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं सेवा कार्यों का आयोजन किया गया। पूरे दिन श्रद्धा, सेवा और जनसहभागिता से जुड़े कार्यक्रम आयोजित हुए, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता, शुभचिंतक एवं सामाजिक जन शामिल हुए।
जन्मदिन के अवसर पर सबसे पहले माँ गोदावरी आनंदवन आश्रम गोमची में बुजुर्ग माता-पिता के साथ आत्मीय वातावरण में जन्मदिन मनाया गया।
इस दौरान बुजुर्गों के साथ केक काटकर उनका आशीर्वाद लिया गया तथा उनके साथ समय बिताकर सम्मान एवं अपनत्व का भाव व्यक्त किया गया। आश्रम में उपस्थित बुजुर्गों ने योगेश तिवारी को दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इसके पश्चात बेमेतरा वृद्धा आश्रम पहुंचकर भी बुजुर्गजनों के साथ जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर जिलेभर से लोगों ने योगेश तिवारी को शुभकामनाएं एवं बधाई संदेश प्रेषित किए।


