बेमेतरा

किसानों को पर्याप्त डीजल उपलब्ध कराने जिपं अध्यक्ष ने कलेक्टर को लिखा पत्र
20-May-2026 6:13 PM
किसानों को पर्याप्त डीजल उपलब्ध कराने जिपं अध्यक्ष ने कलेक्टर को लिखा पत्र

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 20 मई। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना योगेश तिवारी ने जिले में किसानों को कृषि कार्यों के लिए डीजल की सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु जिला कलेक्टर को पत्र लिखा है। उन्होंने खाद्य विभाग और पेट्रोल पंप संचालकों को आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।

कल्पना तिवारी ने कहा कि वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण पेट्रोल-डीजल की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका है, जिससे किसान चिंतित हैं। मानसून आने वाला है और खेतों की जुताई-बुवाई के लिए किसानों को ट्रैक्टर एवं कृषि उपकरणों हेतु भारी मात्रा में डीजल की आवश्यकता है। कई पेट्रोल पंप संचालक डिब्बों में डीजल देने से मना कर देते हैं और किसानों को ट्रैक्टर लाने के लिए बाध्य करते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से पंप की दूरी 15-20 किलोमीटर होने के कारण किसानों पर आर्थिक बोझ और अनावश्यक परेशानी बढ़ रही है।

उन्होंने जिला प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि  जिले के सभी पेट्रोल पंपों पर किसानों के लिए डीजल का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों के किसानों को डिब्बों में डीजल प्राप्त करने की सुविधा दी जाए ताकि उन्हें ट्रैक्टर के साथ लंबी दूरी न तय करनी पड़े।  प्रशासन किसानों की व्यावहारिक समस्याओं को देखते हुए तत्काल समाधान हेतु कदम उठाए ताकि कृषि कार्य प्रभावित न हों।

जिला पंचायत अध्यक्ष ने उम्मीद जताई है कि प्रशासन किसानों के हित में त्वरित निर्णय लेगा ताकि खरीफ सीजन की तैयारी सुचारू रूप से चल सके।


अन्य पोस्ट