बेमेतरा

पुलिस कर्मियों का तबादला
19-May-2026 9:27 PM
पुलिस कर्मियों का तबादला

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 18 मई। जिले की कानून व्यवस्था पुलिसिंग को और अधिक मजबूत तथा चुस्त-दुरुस्त बनाने के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक रामकृष्ण साहू ने प्रशासनिक दृष्टिकोण में एक बड़ा तबादला आदेश जारी किया है। इस नवीन आदेश के तहत जिले के विभिन्न स्थानों चौकी और रक्षित केंद्रों और अन्य शाखों में लंबे समय से समय 140 अधिकारी-कर्मचारियों का फेरबदल किया गया है। छह सहायक उप निरीक्षक, 28 प्रधान रक्षक और 106 आरक्षकों का तबादला किया गया है।

तबादला सूची के अनुसार सहायक उप निरीक्षक को उदय राम टांडेकर को बेमेतरा से बेरला, मोहनलाल साहू को यातायात से साजा और जहीर खान को रक्षित केंद्र से यातायात बेमेतरा के कमान सौंप गई है।

सूची में शामिल प्रधान आरक्षकों में भी बड़ा उलटफेर हुआ है। रविंद्र तिवारी को नांदघाट से खण्डसरा, ललित केरकेट्टा को देवकर से परपोड़ी, सुरेंद्र तिवारी को देवकर से खमरिया और अवधेश सिंह ठाकुर को बेमेतरा से देवरवीजा भेजा गया है। इसी तरह रीना दिवाकर, शत्रुघ्न बंजारे और पंकज सिंह सहित कई अन्य प्रधान आरक्षण के कार्य क्षेत्र बदले गए हैं। 


अन्य पोस्ट